PFMS की जानकारी|| PFMS Full Details|| PFMS क्या है?|| PFMS से balance चेक कैसे करें|| PFMS Full Form.
दोस्तों आज इस पोस्ट के माध्यम से आप जानेंगे PFMS क्या है? PFMS के क्या-क्या लाभ है ? यह काम कैसे करता है।तथा इसके माध्यम से online जानकारियां कैसे चेक करते है आदि महत्वपूर्ण जानकारी। नीचे देखने को मिलेगा।
PFMS का FULL FORM क्या है? :- दोस्तों PFMS शार्ट नाम है इसका पूरा नाम Public Financial management system. है। जिसे हिंदी में सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली कहा जाता है।
PFMS क्या है?:- PFMS भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के विभाग के महालेखा नियंत्रक द्वारा विकसित और क्रियान्वित किया गया एक ऑनलाइन सॉफ्टवेयर है। जिसे 2009 में भारत सरकार की सभी योजनाएं जारी किया गया है। और 2016 से सभी राज्यों में योजनाओं में लागु किया गया।
PFMS के लाभ:- इसका मतलब प्रत्यक्ष लाभ प्रदान करना है। यानी इसके माध्यम से उस सही व्यक्ति को भुगतान होता है जो वास्तविक है प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी)
लोगों को सीधे उनके बैंक/डाकघर खाते के माध्यम से सब्सिडी हस्तांरित करना प्रत्यक्ष लाभ अंतरण है।
PFMS के उद्देश्य :- सरकारी प्रणाली में दक्षता, प्रभावशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही लाकर नागरिक को समय पर लाभ पहुंचाना है। डीबीटी के माध्यम से सरकार लाभ को इलेक्ट्रॉनिक रूप से हस्तांतरित करने, भुगतान में देरी को कम करने और सबसे महत्वपूर्ण, लाभार्थियों के सटीक लक्ष्यीकरण को प्राप्त करने का इरादा रखती है, जिससे लाभ के पात्र व्यक्ति तक न पहुंच पाने और दोहराव पर अंकुश लगता है।
दोस्तों PFMS के माध्यम से आप अपने खाते नंबर से सरकारी योजनाओं से प्राप्त राशि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं जितने भी योजनाओं की राशि PFMS के माध्यम से DBT होता है जैसे:- प्रधानमंत्री आवास की राशि, मनरेगा की राशि पेंशन की राशि, हॉस्पिटल में हुए डिलीवरी के अंतर्गत उस योजना से प्राप्त राशि, प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मिशन ट्रेनिंग प्राप्त राशि इसी तरह से अनेक प्रकार के सरकारी योजनाओं पर आपको राशि जो कि PFMS के माध्यम से भुगतान होता है अपने खाते नंबर से घर बैठे अपने मोबाइल में ही निकाल सकते हैं या अपने कंप्यूटर में भी सभी जानकारी ऑनलाइन निकाल सकते हैं।
PFMS भारत के किस-किस राज्य में लागु है?:- भारत सरकार द्वारा इसे तीन चरण में सभी राज्यों में प्रारंभ किया गया है।
प्रथम चरण जो कि 31/08/2016
से प्रारम्भ हुआ जिसमे निम्न राज्य शामिल है:- असम, बिहार, झारखंड, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र ,उड़ीसा, पांडिचेरी ,राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश।
दूसरा चरण जो कि 31/12/2016
से प्रारम्भ हुआ जिसमे निम्न राज्य शामिल है:- आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ ,गोवा ,गुजरात, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, मणिपुर, मेघालय, पंजाब, सिक्किम, तमिल नाडु ,तेलंगाना, उत्तराखंड एवं पश्चिम बंगाल।
तीसरा चरण जो कि 31/03/2017
से प्रारम्भ हुआ जिसमे निम्न राज्य शामिल है:- दिल्ली, जम्मू एवं कश्मीर, कर्नाटक, मिजोरम, नागालैंड एवं त्रिपुरा में लागु किया गया।
दोस्तों PFMS के माध्यम से अपने खाता नंबर से योजनाओं से प्राप्त राशि की जानकारी ऑनलाइन देखने की पूरी प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप बता रहे हैं ध्यान से देखें:-
स्टेप 01:- सबसे पहले आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर में गूगल ओपन कर लीजिए अब यहां PFMS लिखकर सर्च कर दीजिए। नीचे चित्र में दिखाया गया है चित्र को क्लिक करके देख सकते हैं।
स्टेप 02:- अब जैसे ही PFMS लिखकर सर्च करेंगे तो आपके सामने PFMS लिखा हुआ सबसे ऊपर दिखाई देगा जिसमें आपको क्लिक कर देना है नीचे चित्र में देख सकते हैं।
स्टेप 03:- अब जैसे ही PFMS पर क्लिक करेंगे तो आप इसके होमपेज ऑफिशल वेबसाइट में पहुंच जाएंगे जिसका इंटरफेस कुछ इस प्रकार दिखाई देगा चित्र में नीचे दिखाया गया है चित्र को क्लिक करके देख सकते हैं।
स्टेप 04:- अब यहां पर आपको know your payments लिखा हुआ दिखाई दे रहा होगा उसमें लिख कर दीजिए। नीचे चित्र में दिखाया गया है चित्र को क्लिक करके देख सकते हैं।
स्टेप 05:- अब जैसे इस पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने एक विंडो ओपन हो जाएगा जिसमें जानकारी भरनी है इसमें सबसे पहले बैंक का नाम उसके नीचे अकाउंट नंबर फिर उसके नीचे उसी अकाउंट नंबर को दोबारा डालेंगे उसके नीचे कैप्चा कोड दिखाई दे रहा होगा उसे डालेंगे फिर नीचे search लिखा हुआ दिखाई दे रहा है उसमें क्लिक कर देंगे।
स्टेप 06:- इस प्रकार जैसे ही search पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने इस प्रकार जानकारी आ जाएगी जिसमें योजना का नाम, एजेंसी का नाम, UTR नंबर, क्रेडिट ट्रांजैक्शन आईडी, हितग्राही का नाम, प्राप्त राशि का दिनांक व समय व बैंक से transection का दिनांक व समय आदि जानकारी दिखाई देता है ।
महत्वपूर्ण जानकारियां 👇👇👇
naksa kaise nikale || जमीन का नक्शा || cg revenu || bhu naksa || छत्तीसगढ भु नक्शा ||
किसान पंजीयन की जानकारी कैसे देखें| किसान कोड कैसे प्राप्त करें|
cg labour registration.//छत्तीसगढ़ शासन श्रम विभाग